रांचीः
मोतिहारी के रामगढ़वा में ईंट भट्टा चिमनी में आग लगने से विस्फोट हो गया। जिसमें 9 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 2 दर्जन से अधिक मजदूर घायल हैं। हादसा रामगढ़वा थाना क्षेत्र का है। घायलों को रक्सौल के एक निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई है। कई घायलों की स्थिति गंभीर है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ईट भठ्ठे की चिमनी में जैसे ही आग लागया गया तो वैसे ही चिमनी का बामा फट गया और इसके मलबे में दबकर नौ लोग मर गए। यह ईंट चिमनी चम्पापुर रोड में स्थित है।
चिमनी मालिक की मौत हो गई है
इस घटना में चिमनी मालिक इरशाद की घटना स्थल पर मौत हो गई है। चिमनी के सह पार्टनर नुरुल हक भी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान घटना स्थल पर पंहुच गए। आधे दर्जन लोग आई सी यू में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार भठ्ठा में आग लगाने के अवसर पर स्थानीय लोगों को भी आमंत्रित किया गया था जहां भोज का आयोजन भी किया गया था। साथ ही भठ्ठे पर कार्य करने वाले लोग भी मौके पर उपस्थित थे. अभी मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।