logo

87वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गढ़वा के सात खिलाड़ी शामिल, राज्य का नाम किया रौशन 

garhwa_youth.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

गढ़वा जिले के सात खिलाड़ी 87वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। विभिन्न आयु वर्गों में चयनित इन खिलाड़ियों में सिनियर महिला वर्ग की अंजली कुमारी और आयुषी कुमारी पांडेय शामिल हैं। अंजली ने महिला वर्ग के साथ-साथ अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की। अंडर-19 बालक वर्ग में सगे भाई अनिल कुमार मेहता और नीतीश कुमार मेहता, अंडर-15 बालक वर्ग में हर्षित कुमार पांडेय और मयंक राज, तथा अंडर-13 बालक वर्ग में कार्तिक पाल चयनित हुए हैं। महिला वर्ग की प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के इंदौर में 14 से 21 मार्च 2026 तक आयोजित हुई, जिसमें आयुषी कुमारी पांडेय भाग लेकर गढ़वा लौट चुकी हैं। वहीं, गुजरात के गांधीधाम में शुरू हो रही 87वीं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड टीम के साथ हर्षित कुमार पांडेय, मयंक राज और कार्तिक पाल भाग लेने के लिए पहुंच चुके हैं।

इसके अलावा, 87वीं युथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता उत्तराखंड के देहरादून में 15 से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें अंजली कुमारी, नीतीश कुमार मेहता और अनिल कुमार मेहता भाग लेंगे। प्रतियोगिता में चयनित होने पर संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, संघ के संरक्षक अलख नाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, नंदकुमार गुप्ता, सुशील केसरी, अशोक कुमार दुबे, सिस्टर रौशना, मुजीबुद्दीन खान, अशोक कुमार विश्वकर्मा, संजय सोनी, अमित सिंह, सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे सहित कई खेल प्रेमी शामिल थे। गढ़वा जिले के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।

Tags - garhwa seven players 87th national table tennis competition senior women category anjali kumari ayushi kumari pandey under 19 boys anil kumar mehta nitish kumar mehta under 15 boys harshit kumar pandey mayank raj under 13 boys kartik pal indo