logo

रांची : 23 दिन की बच्ची के पेट से निकाला गया 8 भ्रूण, दुनिया का पहला मामला 

BHRUN.jpg

रांचीः 
रांची के रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल से एक अजूबा मामला सामने आया है। यहां एक 23 दिन की बच्ची के पेट से 8 भ्रूण निकाला गया है।, यह दुनिया का पहला मामला है। आमतौर पर बच्चे के पेट से भ्रूण नहीं निकलता है लेकिन कभी कभार रेयर केस में कुछ नवजात के पेट से भ्रूण निकाले गये हैं लेकिन 8 भ्रूण निकलने का यह दुनिया का पहला केस है। बच्ची रामगढ़ की रहने वाली है। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ तब उसके पेट में सूजन थी। डॉक्टरों का कहना है कि पहले तो सिटी स्कैन हुआ जिसके बाद यह शक था कि ट्यूमर हो सकता है, लेकिन बाद में पता चल कि सिस्ट नहीं बल्कि बच्ची के पेट में भ्रूण है। 

 

बहुत रेयर होते हैं यह मामले 
डॉक्टर्स कहते हैं कि नवजात में भ्रूण मिलना फीटस इन फीटू कहलाता है। यह बहुत ही रेयर होता है। 5-10 लाख बच्चों में से किसी एक में मिलता है। पूरी दुनिया में 200 से भी कम नवजातों में यह मामला देखने को मिला है। लेकिन अब तक जो भी मामले सामने आये हैं उसने 1 या 2 भ्रूण मिले हैं। लेकिन रांची में 8 भ्रूण निकलने का यह दुनिया का पहला मामला है। डॉक्टर्स कहते हैं कि फीटस इन फीटू में बच्चे के पेट में ही बच्चा बनने लगता है। गर्भ में एक से ज्यादा बच्चे पल रहे होते हैं तो भ्रूण के विकास के दौरान जो सेल्स बच्चे के अंदर चले गए, वो भ्रूण बच्चे के अंदर बनने लगता है। हालांकि, सेल्स कैसे अंदर जाता है, यह अब तक नहीं पता चल सका है।

 

क्या होते हैं लक्ष्ण
लक्षणों की बात की जाए तो जब बच्चा पैदा हो जाता है तो पेल्विस यानी पेडू के हिस्से में सूजन रहती है, एक लंप रहता है। पेशाब आना बंद हो जाता है। बहुत दर्द होता है। इन लक्षणों के बाद डॉक्टर जांच करते हैं, जिससे इसका पता चलता है। हालांकि जिस नवजात के पेट से 8 भ्रूण निकाला है वह पूरी तरह से ठीक हैं।