रांचीः
शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बाराती बड़े ही धूम-धाम से गाजे बाजे के साथ निकाली जा रही है। लेकिन बाराती निकलने से सड़कों में, गली मोहल्लों में जाम लग जा रहा है। जिस वजह से दूसरे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शुक्रवार को भी रांची के अलग-अलग हिस्सों में बाराती निकली थी। इस दौरान सड़क पर जाम लगा रहा। दैनिक जागरण की वेबसाइट पर इस बाबत एक खबर छपी है कि सड़कों पर जाम लगने से रांची-हावड़ा एक्सप्रेस के कई यात्री रास्ते में ही फंसे रह गए और करीब 70 से अधिक लोगों की ट्रेन छूट गई। जाम में फंसने वालों में पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी शामिल हैं। वह भी गाड़ी को बीच रास्ते में छोड़कर स्टेशन पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से फोन पर इसकी शिकायत भी की।

चाणक्य में जगह की कमी
स्टेशन के ठीक पास ही होटल चाणक्य बीएनआर है। हर दिन कार्यक्रम होने से यहां भी अफरातफरी का माहौल रहता है, क्योंकि अंदर पार्किग की पूरी व्यवस्था नहीं है। जगह की कमी है। लोग परिसर के बाहर ही गाड़ी पार्क देते हैं, जिससे कडरु की तरफ से जो लोग वाहनों से स्टेशन पहुंचते हैं उनको परेशानी का सामना करना होता है। शुक्रवार को लोग हाथ में बैग लेकर स्टेशन की तरफ दौड़ रहे थे। यातायात व्यस्था पर प्रशासन भी सख्त नहीं है। शुक्रवार को करीब 70 लोगों की ट्रेन छूट गई।