logo

घाटशिला उपचुनाव : दोपहर 3 बजे तक 69.07% मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में जारी वोटिंग

ghot2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे तक 69.07% प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है और कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं। इस उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने स्वर्गीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा है। दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया था। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। सभी 300 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है ताकि मतदान प्रक्रिया पर निरंतर निगरानी रखी जा सके। चुनाव अधिकारी के अनुसार, मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा, और सभी मतदान कर्मी अपने-अपने निर्धारित केंद्रों पर तैनात हैं। अब तक पूरे क्षेत्र में वोटिंग शांतिपूर्ण माहौल में जारी है, जबकि मतदान प्रतिशत में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।

Tags - jharkhand news updates latest jharkhand News Ghatshila Voting Live news Updates latest jharkhand Updates Jharkhand news updates Jharkhand news in hindi Ghatshila Voting Live News Updates Jharkhand News in hindi jharkhand News Updates Ghatshila Vo