logo

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में गणतंत्र दिवस में फहराया जाएगा 66 फीट ऊंचा तिरंगा

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में गणतंत्र दिवस में फहराया जाएगा 66 फीट ऊंचा तिरंगा

द फॉलोअप डेस्कः
गणतंत्र दिवस कुछ ही दिनों में आने वाला है। ऐसे में जगह-जगह पर तैयारियां शुरू हो गई है। जमशेदपुर अंचल सह प्रखंड कार्यालय में इस बार 66 फीट का तिरंगा फहराया जाएगा। यह राज्य का यह पहला पंचायत सह अंचल कार्यालय होगा जहां 66 फीट का तिरंगा लहराया जाएगा। इस दौरान 55 मुखिया व पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहेंगे। बता दें कि मध्य हलुदबनी के पंचायत समिति सदस्य सह संचार अध्यक्ष रैना पूर्ति की अनुशंसा पर 15 वित्त आयोग के फंड से झंडा की खरीद की जा रही है।


पहला प्रखंड होगा जहां इतना ऊंचा झंडा लगेगा
जमशेदपुर बीडीओ सचिदानंद महतो ने बताया कि 66 फीट का तिरंगा फहराने वाला जमशेदपुर पहला प्रखंड होगा। रैना पूर्ति ने बताया कि यह गौरव की बात है। वर्ष 2022-23 में पंसस निधि से राष्ट्रीय ध्वज खरीद की पहल की गयी थी जो अब धरातल पर उतरने वाली है। 

बता दें कि हर साल कहीं ना कहीं सबसे ऊंचा, लंबा या चौड़ा झंडा लगाने की लोगों में होड़ होती है। चाहे स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस हर देशवासी यहीं चाहता है कि वह जो भी तिरंगा लगाए वह शान से लहराता रहे। लोगों के अंदर देशभक्ति का खूब जज्बा इस दिन देखने को मिलता है।