logo

रांची : 618662 हरा राशन कार्डधारियों को मिलेगा 6 माह का अनाज

01148.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) से आच्छादित परिवारों के लिए माह नवंबर 2022 से माह अप्रैल 2023 तक के लिए प्रति सदस्य 05 किलोग्राम की दर से सीलबंद पैकेट में चावल की आपूर्ति की जा रही है। उक्त योजना के तहत माह नवंबर 2022 से माह अप्रैल 2023 (6 माह) तक आच्छादित कुल सदस्यों की संख्या 618662 के बीच कुल 30933.100 चावल का वितरण किया जाना है। मालूम हो कि झारखंड राज्य की यह महत्वपूर्ण योजना है। ऐसे में रांची जिला प्रशासन की ओर से योजना के तहत बैकलॉग खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक 48 प्रतिशत लाभुकों द्वारा ही राशन का उठाव किया गया है।

दो माह का अनाज हो रहा आवंटित
रांची जिला प्रशासन की ओर से झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) से आच्छादित परिवारों को सूचित किया गया है कि वे अपने-अपने डीलरों से माह नवंबर एवं दिसंबर 2022 का बैकलॉग आवंटित खाद्यान्न अतिशीघ्र प्राप्त कर ले। इसके बाद जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक के लिए आवंटित खाद्यान्न आपूर्तिकर्ता द्वारा शीध्र उपलब्ध कराया जा रहा है जिसके बाद लाभुकों के बीच शीध्र वितरित कराया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N