logo

हजारीबाग की दनुआ घाटी में 6 वाहनों की टक्कर, हादसे में बच्ची की मौत 

6_VEHICLES.jpg

द फॉलोअप डेस्क: 
हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र की दनुआ घाटी में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 6 वाहनों  की भिड़ंत हो गई। इसमें एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं।  

मिली जानकारी के अनुसार चतरा जिले के तूलबुल से कुछ लोग एक ऑटो में सवार होकर सत्संग में शामिल होने के लिए बिहार के शोभ जा रहे थे। दनुआ घाटी में ऑटो को पीछे से एक अनियंत्रित कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो 30 फिट गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना से ऑटो में सवार एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद एक-एक करके कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें 11 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनमें से 6 की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें बाहर रेफर कर दिया है। 

घटना के बाद से घाटी की सड़क को वन वे में कन्वर्ट कर यातायात को शुरू किया गया। जानकारी हो कि चौपारण की दनुआ घाटी बहुत ही खतरनाक है। करीब 11 किलोमीटर तक सड़क बेहद खस्ता हालत में है। इसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। अब तक इस एक्सीडेंटल जोन से कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।


 

Tags - हजारीबाग दनुआ घाटी 6 वाहनों की टक्कर Hazaribagh Danua Valley collision of 6 vehicles