logo

शादी समारोह में गई बच्ची से 6 लोगों ने किया रेप, DJ के शोर में दब गई चीख

नगेपहल.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गुमला जिले के बिशुनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय बच्ची के साथ पास के ही गांव के छह युवकों सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता बच्ची अपनी सहेलियों के साथ गांव में सोमवार को एक शादी समारोह के मड़वा फंक्शन में गई हुई थी। वह जोर-जोर की आवाज में डीजे बज रहा था। लड़की अपनी सहेलियों के साथ डांस कर रही थी। वहां कठठोकवा, बनालात, घाघरा गांव के लड़के भी आए हुए थे। 


लड़की को पकड़कर जंगल ले गये 
फंक्शन खत्म होने के बाद रात के 2 बजे पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ गांव से खेत पार कर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान आधा दर्जन युवकों ने वहां पहुंच गये और लड़की को पकड़ लिया। उसकी सहेलियों को किसी को कुछ नहीं बताने का धमकी देकर वहां से भगा दिया और लड़की को अपने साथ गांव से डेढ़ किमी दूर जंगल की ओर ले गए। जहां पीड़िता के अनुसार आधा दर्जन युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 


पकड़े गये सारे युवक 
घटना के बाद किसी तरह अपने घर पहुंची लड़की ने पूरी बात घरवालों को बताई। इसके बाद घरवाले अन्य ग्रामीणों के साथ उन लड़कों को ढूंढने निकल पड़े। तब तक सारे लड़के फरार हो गये थे लेकिन एक बनालात भट्ठी टोली का लड़का पकड़ा गया। उसे लड़की के गांव लाया। जहां उसने और पांच युवकों का नाम बताये। ग्रामीणों ने पांच आरोपियों को उनके घर से पकड़ लिया और उनको गांव में ही बांध कर बिशुनपुर थाना को घटना की सूचना दी गई। मौके पर बिशुनपुर थाना प्रभारी उदेश्वर पाल गांव पहुंचे और ग्रामीणों द्वारा बांध कर रखे गए आधा दर्जन युवकों को थाना लाया।
 

Tags - Gumla news Gumla news Gumla update Gumla recent news Gumla rape news Gumla latest news