द फॉलोअप डेस्कः
पलामू में दो हफ्ते में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई है। जिनकी मौत हो गई है उनमें सुनार मुहल्ला निवासी 40 वर्षीय अनिल रजक, 35 वर्षीय गोपाल रजक, बस स्टैंड निवासी 35 वर्षीय भोला चंद्रवंशी और भीष्म पासवान, बाजार परिसर निवासी अनिल चंद्रवंशी और दास मुहल्ला निवासी सुनील दास शामिल हैं। दरअसल बताया जा रहा है कि पलामू के छतरपुर में जहरीली शराब बेची जा रही है। महुआ के शराब के नाम पर उसमें यूरिया, कीटनाशक दवाईयां साथ ही अन्य कई रासायनिक पदार्थ मिलाया जा रहा है।
