logo

झारखंड : मांडर विधानसभा उपचुनाव में 3 बजे तक 56.03 फ़ीसदी वोटिंग, 4 बजे तक होना है मतदान

WhatsApp_Image_2022-06-23_at_7_25_27_AM1.jpeg

डेस्क : 
मांडर विधानसभा में वोटरों का उत्साह देखते बन रहा है। 3 बजे तक के आकड़ो के मुताबिक़ 56.03 फ़ीसदी वोटरों ने अपना मतदान कर दिया है। यहाँ मैदान में 14 उम्मीदवारो के भाग्य का फैसला होना है।

यह है मतदाताओं का आंकड़ा, महिलायें अधिक
मतदाता सूची के अनुसार क्षेत्र में कुल 3 लाख 49 हज़ार 18 मतदाता हैं। जिनमे 1लाख  72 हज़ार  686 महिलाएं हैं। मतदाताओं में लगभग 1.75 लाख सरना (आदिवासी) मतदाता, 74,000 हिंदू, 70,000 मुस्लिम और 30,000 ईसाई मतदाता हैं। मांडर उपचुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 5081 है जबकि 80+ मतदाताओं की संख्या 7998 है।

72 सामान्य बूथ, 145 अतिसंवेदनशील  
मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किये गए हैं। मांडर में 433 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। जिनमें 72 सामान्य ,216 संवेदनशील,145 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। सभी केन्द्रो के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दी गई है। मतों की गणना 26 जून को होनी है।