logo

जामताड़ा में जुटे 56 प्रजाति के विदेशी पक्षी, वन समितियों ने उठाए यह कदम

pakshi.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सर्दी का मौसम शुरू होते विदेशी पक्षियों का आगमन झारखंड में होने लगता है। जामताड़ा में भी रंग-बिरंगे प्रवासी परिंदों का आना शुरू हो गया है। ये पक्षी ठंडे देशों से हजारों किलोमीटर की लंबी उड़ान भरकर यहां आते हैं। यह प्रवासी पक्षी नवंबर से मार्च तक यहां प्रवास कर प्रजनन करते हैं। यहां के लादना डैम परिसर करीब 56 प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों की चहक से गुलजार है। 


वन समितियों ने किया जागरूक
डीएफओ अजिंक्य बनकर देवीदास ने बताया की प्रवासी पक्षियों का शिकार रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है कि प्रकृति के इस खूबसूरत जीव के साथ छेड़छाड़ न करें। जिले में 130 वन समितियां हैं, जो इन मेहमान पक्षियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

इधर, पक्षियों के आने के बाद रोजाना क्षेत्र में पर्यटक पहुंच रहे हैं और रंग-बिरंगी पंछियों की तस्वीर एवं सेल्फी ले रहे हैं। सिर्फ जामताड़ा ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के अलग-अलग जिलों में पक्षियों का जमावड़ा लगता है। रांची के भी विभिन्न डैमों और जंगलों में रंग-बिरेंगे पक्षी आते हैं फिर मौसम में बदलाव होते ही अपने देश वापस लौट जाते हैं