रांची
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम में OBC महिलाओं को 50 प्रतिशत उप आरक्षण देने की मांग की है. आज मोर्चा ने इस मांग को समर्थन देने वाले सियासी पार्टियों का आभार व्यक्त किया. मोर्चा के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम में जब तक ओबीसी महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण का प्रावधान नहीं किया जाएगा, तब तक सामाजिक न्याय का उद्देश्य अधूरा रहेगा.

मांग नहीं पुरे होने पर होगा आंदोलन
उन्होंने कहा कि यह संतोष की बात है कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, बहुजन समाज पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), DMK, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रीय लोक दल और झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे दलों ने इस मांग का समर्थन किया है. वहीं मोर्चा ने जिन दलों ने इसका समर्थन नहीं किया उनसे समर्थन करने की अपील की है. वहीं राजेश गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि महिला आरक्षण विधेयक को ओबीसी कोटा के बिना पारित किया जाता है तो राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा इसका कड़ा विरोध करेगा और देशव्यापी आंदोलन चलाएगा.
.jpeg)