logo

रांची : पार्षद पति की हत्या में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख रुपये के लिए हुई थी हत्या

giraftar_hua.jpg

रांचीः
हिंदपीढ़ी थानाक्षेत्र के वार्ड-17 की पार्षद शबाना खातून के पति व जमीन कारोबारी फिरोज उर्फ रिंकू हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के साजिशकर्ता रियल स्टेट कारोबारी मुर्शीद और उसके चालक सीटन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 3 शूटर सहित घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। 


45 लाख लिये थे 
पुलिस के अनुसार रिंकू से मुर्शीद ने बिजनेस करने के लिए 45 लाख रुपए लिए थे। रिंकू लगातार उससे पैसे की मांग कर रहा था। 16 अप्रैल को रिंकू उसके घर पहुंचा था। वहां उसने कहा कि जब तक पैसा नहीं दोगे, हम नहीं जाएंगे। तब मुर्शीद ने कहा कि पैसा कहां भागा जा रहा है। उसके बाद उसने रिंकू को इफ्तार कराया। उस दौरान वa शूटरों से लगातार फोन पर इशारे में बात करने लगा। इफ्तार के बाद मुर्शीद ने रिंकू से कहा कि पार्टी से बात हो गयी है, राशि आते ही पैसा घर पहुंच जाएगा। 

 

इफतार के बाद निकल गया था रिंकु 
रिंकू मुर्शीद के घर से जाने के लिए निकला। वह जैसे ही हिंदपीढ़ी सेकेंड स्ट्रीट स्थित हफीज चौक के पास पहुंचा, शूटरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और लेक रोड की ओर भाग निकले। मुर्शीद ने पुलिस को बताया कि वह पैसे लौटाने के पक्ष में नहीं था। पैसे को लेकर रिंकू ने एक सप्ताह पूर्व सरेआम कॉलर पकड़ उसकी बेइज्जती की थी। उसके बाद उसने हत्या की साजिश रची थी।