logo

40 लाख की ठगी का पर्दाफाश! जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई में एक गिरफ्तार

fraud12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र में करीब 40 लाख रुपये की बड़ी ठगी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस निरीक्षक गुलशन कुमार के अनुसार, शांतिनगर निवासी मिथिलेश श्रीवास्तव पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मिहिजाम थाना कांड संख्या 66/25, दिनांक 23/08/25 के तहत मामला दर्ज किया है। इस कांड में आरोपी के विरुद्ध धारा 316 (2), 318 (4), 61 (2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
कैसे हुआ खुलासा?
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि आरोपी ने अलग-अलग लोगों को झांसे में लेकर निवेश/लाभ का लालच देकर बड़ी रकम ऐंठी है। शिकायतों की पुष्टि के बाद मिहिजाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
पुलिस निरीक्षक गुलशन कुमार ने साफ कहा है कि ठगी और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ठगी के शिकार लोगों की संख्या कितनी है, रकम कहां-कहां निवेश या ट्रांसफर की गई, क्या इस गिरोह में और लोग भी शामिल हैं। मिहिजाम पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पीड़ितों को न्याय की उम्मीद जगी है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest update jamtara news jamtara khabar jamtara update fraud news