logo

बड़ी खबर : एक ही परिवार के 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे

lpa.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
जामताड़ा जिले से इस वक्त बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। जामताड़ा थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के पास ट्रक की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चारों एक ही परिवार के व्यक्ति थे। घटना शाम 4:00 बजे की है। मृतकों में हापन हांसदा, उनके बेटे दिलीप हांसदा, भतीजा कबीर हांसदा और भतीजी तनीषा शामिल है। उनके साथ ही दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह चारों लोग एक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी सामने से तेज गति से आ रहे एलपी ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे चारों गिर गये और मौके पर उनकी मौत हो गई। फरार होने के क्रम में ट्रक ने एक टाटामैजिक को धक्का मार दिया।  टाटा मैजिक में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया है। ग्रामीणों द्वारा मुआवजा और कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसको लेकर रोड भी जाम कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही  पुलिस पहुंच गई हैं। फिलहाल ग्रामीणों के द्वारा हंगामा किया जा रहा है। मौके पर विधायक इरफान अंसारी भी पहुंच गये हैं। वह लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। 


 हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT