logo

Ranchi : मेयर आशा लकड़ा और बीजेपी OBC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सहित 4 नेताओं ने किया सरेंडर, मिली बेल

ASHAKALRA.jpg

रांची: 

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय मंत्री सह रांची नगर निगम मेयर आशा लकड़ा, बीजेपी ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशांक राज और भाजपा नेता अमित मिश्रा ने रांची व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। सभी को 25-25 हज़ार के 2 निजी मुचलके पर सिक्युरिटी बॉन्ड देने के बाद बेल मिल गई।

पूरा मामला क्या है, समझिये! 
बता दें कि व्यवहार न्यायालय के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू, प्रथम श्रेणी सांसद विधायक कोर्ट में उपरोक्त सभी बीजेपी नेताओं ने आत्मसमर्पण किया था। सभी बीजेपी नेताओं पर पर 8 सितंबर 2021 को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटन के विरोध में बीजेपी द्वारा आहूत विधानसभा घेराव प्रदर्शन के बाद हुए लाठीचार्ज के बाद धुर्वा थाना में केस दर्ज किया गया था। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, आशा लकड़ा आदि घायल हुए थे।

कोर्ट में किस-किस ने क्या पक्ष रखा! 
गौरतलब है कि पुलिस लाठीचार्ज में सिर फटने और बुरी तरह से घायल होने के बाद ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप यादव को कार्यकर्ताओं द्वारा पारस हॉस्पिटल ध्रुवा में भर्ती कराया गया था। कोर्ट में आरोपी भाजपा नेताओं के पक्ष में अधिवक्ता जितेंद्र वर्मा, अधिवक्ता मुकेश अग्रवाल, अधिवक्ता अनुराधा मोदी, अधिवक्ता शिवशंकर साहू और अधिवक्ता मुकेश कुमार आदि ने दलीलों को रखा।