द फॉलोअप डेस्कः
कांग्रेस कोटे के मंत्री और पार्टी विधायकों के बीच संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी का बंटवारा किया गया है। झारखंड प्रभारी के राजू के निर्देशों के बाद प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मंत्रियों और विधायकों के बीच संगठनात्मक जवाबदेही निर्धारित की है। प्रभारी के राजू ने यह आदेश दिया है कि विधायक अपने दायित्व वाले जिले में महीने की पहली तारीख को और दूसरे जिले में 15 तारीख को बैठक आयोजित करेंगे। वे जिला कांग्रेस कमेटी और प्रखंड कमेटी के माध्यम से कार्यकर्ताओं से मांग पत्र या याचिका प्राप्त करेंगे। साथ ही, शिकायत याचिकाओं का विवरण इकट्ठा करेंगे और फिर संबंधित सरकारी अधिकारियों या मंत्रियों से मिलकर इन शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करेंगे। विधायक संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा के साथ-साथ केंद्रीय और प्रदेश स्तर पर पार्टी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में भाग लेंगे। वे 20 सूत्री कार्यक्रम समितियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे और साथ ही पार्टी में युवाओं, महिलाओं, एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ाने के प्रयास करेंगे।
प्रमंडलवार से इनको मिली जिम्मेवारी
राधाकृष्ण किशोर पलामू और कोल्हान प्रमंडल
डॉ इरफान अंसारी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
दीपिका पांडेय सिंह संताल परगना प्रमंडल
शिल्पी नेहा तिर्की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
जिलावार जवाबदेही
प्रदीप यादव देवघर और दुमका
राजेश कच्छप पूर्वी सिंहभूम और जामताड़ा
डॉ रामेश्वर उरांव लोहरदगा और पलामू
रामचंद्र सिंह लातेहार और गढ़वा
नमन विक्सल कोंगाड़ी खूंटी और रांची
भूषण बाड़ा सिमडेगा और गुमला
अनूप सिंह धनबाद और कोडरमा
सोना राम सिंकू प सिंहभूम और सरायकेला
ममता देवी रामगढ़ और हजारीबाग
निशात आलम पाकुड़ और साहिबगंज
सुरेश बैठा गोड्डा और चतरा
श्वेता सिंह बोकारो और गिरिडीह