logo

Ranchi : रांची हिंसा के 4 आरोपियों को 2 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया, होगी पूछताछ

a65.jpg

डेस्क: 

रांची हिंसा में शामिल रहे 4 अभियुक्तों को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रांची सिविसल कोर्ट ने अरमान, मोहम्द अमजद, मोहम्मद रमजान औऱ मोहम्मद जज को 2 दिन की पुलिस रिमां पर भेज दिया है। पुलिस इन अभइयुक्तों से घटना के संबंध में डिटेल में पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि बीते 10 जून को रांची मेन रोड में नमाज के बाद हिंसा भड़की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सहित कई अन्य साक्ष्यों के आधार पर इन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ जारी है। 

10 जून को रांची में भड़की थी हिंसा
गौरतलब है कि 10 जून (शुक्रवार) को जुमे की नमाज के बाद रांची के मेन रोड में हिंसा भड़की थी। उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की थी। आगजनी भी की गई थी। पुलिस बल पर भारी संख्या में पथराव किया गया था। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फायरिंग की जिसमें 2 लोगों की जान चली गई। पत्थरबाजी औऱ फायरिंग की घटना में कम से कम 8 लोग घायल भी हो गये थे।

दरअसल, 10 जून को रांची में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बीजेपी की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। 

रांची के अलग-अलग थानों में केस दर्ज
इस मामले में रांची के अलग-अलग थानों में 27 नामजद सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एक बार रांची पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान वाला पोस्टर भी शहर में लगाया था लेकिन चंद मिनट बाद ही उसे उतार लिया गया था।

फिलहाल, राज्य सरकार ने रांची हिंसा की जांच सीआईडी को सौंप दी है। आरोपियों से भी पूछताछ जारी है।