द फॉलोअप डेस्कः
1 मार्च को गिरिडीह एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरिडीह के बगोदर और इसके आसपास इलाके में लॉटरी का टिकट भेजा जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर बगोदर सरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में बगोदर थाना प्रभारी सुखसागर सिंह, संयुक्त अवर निरक्षक संजय कुमार एवं सशस्त्र बल के द्वारा बगोदर बस स्टैंड में छापेमारी कर तीन युवकों को पकड़ा गया है।

5 हजार कैश बरामद
गिरफ्तारी युककों का नाम मोहम्मद गुलफान (उम्र 33 साल) पंकज रवानी उम्र (29 साल) और अप्पू सोनार नाम है। इन तीनों को पर आरोप है कि यह लोग बगोदर वासियों को लोभ लालच देकर लॉटरी का टिकट बेच रहे थे। लॉटरी का टिकट बेचते हुए इन्हें रंग के हाथों पकड़ा गया है। इनके पास से लॉटर के 1200 टिकट बरामद किए गए हैं। जिसकी कीमत करीब 1 लाख है। बेचे हुए लॉटरी से कमाए गए 5000 भी बरामद किए गए हैं।