logo

3 बार से MLA और अब बने झारखंड में मंत्री, जानें कितने पढ़े हैं दीपक बिरुआ के बारे में सबकुछ    

deepak_31.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चंपाई कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। झामुमो की ओर दीपक बिरुआ को मंत्री बनाया गया है। दीपक बिरुआ चाईबासा से झामुमो के विधायक हैं। दीपक बिरुआ का विधानसभा सीट का राज्य की सियासत में अहम रोल रहा है। कोल्हान प्रमंडल में झामुमो ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। दीपक बिरुआ की कोल्हान में अच्छी पैठ है। वह पेसा रुल को लेकर हमेशा मुखर भी रहे हैं। 


जानें दीपक बिरुआ का राजनीतिक सफर 
विधायक दीपक बिरूवा के राजनीतिक सफर की बात करें तो उन्हें राजनीति में आजसू पार्टी का दामन थाम कर कदम रखा था। उन्होनें पहली बार वर्ष 1990 में आजसू पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा फिर 1991 में लोकसभा का चुनाव लड़ा तथा जनतादल के टिकट पर 1995 में विधायक बने। 1997 में वे JMM पार्टी में शामिल हुए और 2000 में जेएमएम पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े, उसके बाद 2005 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। साल 2009 में जेएमएम के टिकट से चुनाव लड़ कर पहली बार विधायक बने। इसके बाद 2014 और 2019 में लगातार तीन बार विधायक चुने गए। लगातार तीन बार जीतकर हैट्रिक बनाते हुए झारखंड विधानसभा में अपना परचम लहराया है। खबर है कि 2019 में जब हेमंत सोरेन की सरकार बनी थी तब भी यह कयास लगाए जा रहे थे कि चाईबासा के विधायक दीपक बिरुआ को मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा, मगर किसी कारणवश उन्हें यह स्थान प्राप्त नहीं हुआ था।


पारिवारिक जानकारी
दीपक बिरूवा एक कुशल और शैक्षणिक परिवार से आते हैं। हो बहुल क्षेत्र कोलहान प्रमंडलीय चाईबासा में आलाकेय मुण्डा परिवार से भी आतें है। राजनीति उनको विरासत में मिली है। कहा जाता है कि विधायक दीपक बिरूवा हाटगम्हरीया प्रखंड के छोटा सा कसबा जानेवाली सिंदरी गौड़ी गांव के रहने वालें हैं। उनकी शादी सरायकेला-खरसांवा में हुई है। परिवार में पत्नी के अलावा उनके दो पुत्री है। इधर चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा को मंत्री बनाये जाने पर ग्रामीण संवेदक संघ की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दिया गया।


जानें सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 
गौरतलब है कि सिंहभूम जिले का मुख्यालय और सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली यह विधानसभा सीट राज्य की सियासत में अहम भूमिका निभाती है। 2005 के चुनाव में यहां से भाजपा के पुटकर हेमब्रोम ने जीत हासिल की थी। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी दीपक बिरुआ को हराया और विधायक बने। 2009 के चुनाव में यहां से झामुमो नेता दीपक बिरुआ विधायक चुने गए। दीपक 2014 के चुनाव में भी विधायक बने। और 2019 में तीसरी बार भी दीपक बिरूआ ने जीत हासिल की। बीए पास दीपक बिरुआ ने दो बार बीजेपी के उम्मीदवार गृह सचिव के पद से वीआरएस लेकर राजनीति में आये पूर्व आइएएस अधिकारी जेबी तुबिद दो बार शिकस्त दीपक बिरुआ ने दिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\