logo

यूपी में झारखंड के 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल

गूो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के बृजमनगंज में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से झारखंड के तीन श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं दो मजदूर जो झारखंड के ही है उनकी हालत गंभीर है। घायल दो श्रमिकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम श्रमिक ईंट निकालने में लगे थे। इसी दौरान दीवार भरभराकर श्रमिकों के ऊपर गिर गई। स्थानीय लोगों ने श्रमिकों को बाहर निकाला। लेकिन 3 लोगों को मौत हो गई थी। 


झारखंड के ही रहने वाले हैं पांचों 
मृतकों में संतोष उरांव(30), पावर्ती(36) और सुशीला उरांव(21) की मौके पर मृत्यु हो गई। तीनों लोहरदगा के रहने वाले थे। रमेश और शांति को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ये दोनों भी झारखंड के लोहरदगा के ही रहने वाले हैं। यहां से दोनों को सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। 


मृतकों के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा
जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि मृतकों के स्वजनों को आपदा निधि से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ईंट भट्ठा पर सुरक्षा मानक थे या नहीं, इसकी जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
 

Tags - Jharkhand workers Jharkhand workers in UP Maharajganj news UP news UP latest news Jharkhand latest news Jharkhand-UP news