logo

दिनदहाड़े गोलीकांड के 3 आरोपी रिवाल्वर और कट्टा के साथ गिरफ्तार

लो.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
लोहरदगा पुलिस ने दिनदहाड़े शहर के पतराटोली में रिहायशी मकान में गोली चलाने के 3 आरोपियों को एक देसी कट्टा और एक रिवाल्वर और तीन गोली के साथ गिरफ्तार किया है। लोहरदगा एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अशोक नगर पतराटोली निवासी मोहन प्रसाद साहू के पुत्र आकाश साहू ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया था कि 12 अक्टूबर को उसके घर पर सुबह करीब 10:30 बजे गोली चलाई गई थी। पुलिस ने छापेमारी करते हुए 22 अक्टूबर को लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के कुरसे गांव निवासी लाल अशोक नाथ शाहदेव के पुत्र 24 वर्षीय लाल रोशन नाथ शाहदेव और बगडू थाना क्षेत्र के अरेया गांव निवासी राकेश कुमार प्रजापति के 22 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार को प्रारंभिक साक्ष्य के आधार पर पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। पूछताछ के क्रम में इन दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने और राजेश कुमार ने ही आकाश कुमार साहू के घर के बाहर गोली चलाई थी। इनकी निशान देही पर कुरसे गांव निवासी कांशी राम के पुत्र 29 वर्षीय राजेश कुमार के घर पर छापेमारी कर एक देसी कट्टा और एक रिवाल्वर और 3 गोली  बरामद की गयी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में लोहरदगा सदर थाने के सब इंस्पेक्टर आदर्श कुमार, संजय कुमार, रविकांत प्रसाद, सारिक खान, रमेश सिंह, एएसआई चंद्रदीप मेहता, चालक आरक्षी सत्य किशोर कुमार, और मुकेश कुमार शर्मा आदि शामिल थे।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज लोहरदगा न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Lohardaga News