logo

रांची : रिम्स के कैदी वार्ड से ग्रील तोड़कर 2 कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस 

kaidi_ward.jpg

रांचीः 
रिम्स अस्पताल के कैदी वार्ड से शनिवार की रात 2 कैदी फरार हो गए। रात के करीब 2:30 बजे दोनों कैदी बाथरूम का ग्रिल तोड़कर फरार हो गये हैं। पुलिस रात से ही दोनों की तलाश में जुट गई है। गुमला जेल से उग्रवादी अमित ऊरांव और हजारीबाग से मसरूर आलम खान को इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल लाया गया था। दोनों को कैदी वार्ड में रखा गया था। दोनों का इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि कैदी वार्ड के बाथरूम की खिड़की का ग्रिल खराब हो चुका था। शनिवार रात के करीब 2:30 बजे उसी ग्रिल को दोनों कैदियों ने मिलकर तोड़ दिया और वहां से निकल कर फरार हो गए।


पुलिस तलाश में जुटी 
जैसे ही दोनों कैदियों के रिम्स से फरार होने की सूचना मिली हड़कंप मच गया। बरियातू पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फरार कैदियों में उग्रवादी अमित ऊरांव गुमला का रहने वाला है। उसे गुमला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं मसरूर आलम को छेड़खानी के आरोप में हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों के फरारी संबंधी सूचना गुमला और हजारीबाग पुलिस को भी दी गई है।