द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के बहेरा महूदी के लमकी तालाब में नहाने गए दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान महूदी निवासी विजय यादव के 14 वर्षीय बेटे शुभम कुमार यादव एवं अरुण कुमार यादव के 14 वर्षीय बेटे उदय कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों तालाब में नहाने गये थे। इस दौरान वह गहरे पानी मे चले गये और डूब गये। दोनों के तालाब में डूबने की सूचना लोगों को शाम में हुई। दोनों बच्चे जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की तो तालाब के किनारे बच्चों का शर्ट व कपड़े देखकर अनुमान लगाया और तालाब में तैराकों के मदद से खोजबीन पर दोनों बच्चों को बाहर निकालकर सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
.jpeg)