logo

रांची से चाईबासा जा रही यात्री बस और ट्रक में सीधी टक्कर, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

accident_pic11.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची से चाईबासा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई के घायल होने की जानकारी है। दुर्घटना सुबह 5 बजे तुपुदाना के पास हुई है। बस और ट्रक में सीधी टक्कर होने के कारण दोनों फ्लाईओवर के खंभे से जा टकराई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। घायलों को पुलिस ने अस्पाताल में भर्ती करा दिया है।  तुपुदाना की थाना प्रभारी मीरा सिंह ने बताया कि एक महिला और एक बच्चे की इस दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।