logo

हजारीबाग : 2 बेटियों को जहर खिलाकर डॉक्टर ने काट ली हाथ की नस, घर में पड़ी 3 लाशों पर गहराया राज

6बाोी3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
हजारीबाग में एक घर में 2 बच्चे मृत मिले हैं। दोनों का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला है। पिता ने भी नस काटकर आत्महत्या कर ली है। बच्चों की मौत कैसे हुई है यह स्पष्ट नहीं है। मामला हजारीबाग के कटकमदाग थानाक्षेत्र का है। पुलिस जांच में जुट गई है। मामला रामनगर विष्णुपुरी मोहल्ले का है। जो जानकारी मिल पाई है उसके मुताबिक डेंटल डॉक्टर राजकुमार ने अपनी दो बेटियों को जहर खिलाकर मार डाला है। फिर खुद ने भी आत्महत्या कर लिया। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। मृतकों में दो बेटियों का नाम अनवी कुमारी (08 वर्ष) और अध्या कुमारी ( 05 वर्ष) है। 

मृत बच्चियों के नाम अनवी कुमार (8 वर्ष) और अध्या कुमारी (5) वर्ष है। वहीं, पिता राजकुमार साव (40) का भी निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि कटकमसांडी चट्टी के रहने वाले डॉ. राजकुमार हाल ही में हैदराबाद से इलाज कराकर लौटे थे। स्पष्ट नहीं है कि उनको क्या बीमारी थी? परिजनों ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले डॉ. राजकुमार ने पत्नी, बेटे और मां को कुम्हारटोली स्थित ससुराल भेज दिया था। बच्चियां, कार्मेल स्कूल में पढ़ती थीं और शनिवार को उनका रिजल्ट आया था।