द फॉलोअप डेस्क:
Railway Update News : चक्रवाती तूफान अकवन के प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने 19 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया है। रद्द की गई ट्रेनों में एक्सप्रेस, MEMU और वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से 19 नवंबर को जारी सूचना के अनुसार, अलग-अलग ट्रेनों का परिचालन 19 और 20 नवंबर को रद्द रहेगा। रेलवे के इस फैसले से पुरी, भुवनेश्वर, टाटानगर, बालेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी जाती है।

19 और 20 नवंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 19 नवंबर को 12881 शालीमार-पुरी एक्सप्रेस और 18017 भंजपुर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं, 20 नवंबर को 18018 पुरी-भंजपुर एक्सप्रेस, 18401 बांगरीपोसी-पुरी एक्सप्रेस और 18402 पुरी-बांगरीपोसी एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होगा। इसके अलावा 22895-96 हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और 20891-92 टाटानगर-ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस भी 20 नवंबर को रद्द रहेंगी।
टाटानगर और बालेश्वर रूट की MEMU ट्रेनें भी प्रभावित
20 नवंबर को टाटानगर-बादामपहाड़ रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 68129-30, 68131-32 और 68133-34 MEMU ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, बालेश्वर-गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालेश्वर रूट की ट्रेन संख्या 68185-86, 68187-88 और 68189-90 MEMU ट्रेनों का परिचालन भी नहीं होगा। इसके अलावा भंजपुर-रुपसा-भंजपुर रूट की 68174-75 और 68176-77 MEMU ट्रेनें तथा बारीपदा-बांगरीपोसी-बारीपदा रूट की 68179-78 MEMU ट्रेन भी रद्द रहेंगी। 68180 बारीपदा-बालेश्वर MEMU का परिचालन भी 20 नवंबर को नहीं होगा। वहीं, जलेश्वर-पुरी और पुरी-जलेश्वर के बीच चलने वाली 68441-42 MEMU ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। रेलवे के इस फैसले से प्रभावित रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की जरूरत है।