logo

Ranchi : मेन रोड उपद्रव में 17 और गिरफ्तार, अब तक 29 लोग चढ़े पुलिस के हत्थे, 43 हिरासत में 

UPDRAV_14.jpg

रांचीः 
मेन रोड में उपद्रव मामले में मंगलवार को पुलिस ने 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अब तक 29 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 43 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ नामजद आरोपी रिम्स में भर्ती हैं। वो जैसे ही ठीक होंगे उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। कई और आरोपितों की पहचान हो गई है। 


भड़काऊ पोस्ट डाला गया था

कोतवाली थाना में साइबर डीएसपी के आदेश पर छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपित ने सोशल साइट पर भड़काऊ वीडियो डाला गया था। वीडियो डालकर शहर में अशांति फैलने की कोशिश की थी। राहुल कुमार गुप्ता, हमीद राजा, मेराज गुडडू, मोकरम हयात, मो हकीम और आईट जैद 786 को आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज किया है। 


ये इलाजरत हैं रिम्स  में 
अस्पताल मे इलाजरत लोअर बाजार के मो उस्मान, हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक के शाहनवाज, लोअर बाजार के तबारक, लोअर बाजार के ही अफसर आलम, हिंदपीढ़ी इलाके स्थित लॉज में रहने वाले सरफराज आलम और लोअर बाजार थाना क्षेत्र के सविर अंसारी और हिंदपीढ़ी के मो. मास शामिल हैं।