logo

जमशेदपुर : परसुडीह में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, दुपट्टे से लटका मिला शव

suicideee.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के परसुडीह के बारीगोड़ा स्थित कृतिमैदान के पास सोमवार देर रात 16 वर्षीय नाबालिग सिमरन लोहार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। काफी देर आवाज देने पर भी जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां सिमरन दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, सिमरन के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जो घरवालों ने उसे उपलब्ध नहीं कराया था। मोबाइल की जांच पुलिस कर रही है। सिमरन के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और तीन बच्चों के सहारे घर चलता है। फिलहाल सिमरन ने यह कदम क्यों उठाया, यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



 

Tags - latest Jashedpur News Jashedpur news Updates latest yogdha Ashram news latest jharkhand news jharlkhand Updates latest jharkhand News Jashedpur news updates latest Jashedpur news updates latest Jashedpur news Updates latest Jashedpur news