पश्चिमी सिंहभूम
जराईकेला थाना क्षेत्र के सागजोड़ी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कुएं में डूबने से 14 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी शंकर भूमिज के पुत्र हरीश भूमिज के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना की पूरी जानकारी
जानकारी के अनुसार, हरीश अपनी छोटी बहन के साथ गांव स्थित एक कुएं में नहाने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद हरीश को कुएं से बाहर निकाला गया और तत्काल स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मामले की जांच कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर जराईकेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की असामयिक मौत से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।