logo

दिसंबर में कई दिनों तक नहीं चलेंगी 14 ट्रेनें, रेलवे ने जारी की रद्द ट्रेनों की लिस्ट

दिसंबर में कई दिनों तक नहीं चलेंगी 14 ट्रेनें, रेलवे ने जारी की रद्द ट्रेनों की लिस्ट

जामताड़ा: 
Jamtara News:
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा यात्री यार्ड के पुनर्विकास एवं नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नवंबर के अंत से दिसंबर के मध्य तक कुल 14 ट्रेनें विभिन्न तिथियों पर पूरी तरह रद्द रहेंगी। वहीं, चार ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा, उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोलकाता से खुलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है।

इन तारीखों पर रद्द रहेंगी 14 ट्रेनें
झारसुगुड़ा यार्ड में पुनर्विकास एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें चार्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (17007) 28 नवंबर तथा 5, 8 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं, दरभंगा-चार्लापल्ली एक्सप्रेस (17008) 1, 8, 11 और 15 दिसंबर को नहीं चलेगी। इसी तरह, जसीडीह-तांबरम एक्सप्रेस (12376) 25 नवंबर और 2 दिसंबर को, जबकि तांबरम-जसीडीह एक्सप्रेस (12375) 28 नवंबर और 5 दिसंबर को रद्द रहेगी। तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस (17433) 7 और 14 दिसंबर को तथा रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434) 10 और 17 दिसंबर को नहीं चलेगी। इसके अलावा, मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (13425) 5 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं, सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस (13426) 7 और 14 दिसंबर को नहीं चलेगी। वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (17321) 11 दिसंबर को तथा जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस (17322) 14 दिसंबर को रद्द रहेगी। अन्य रद्द रहने वाली ट्रेनों में बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस (22843) 11 दिसंबर, बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस (22844) 12 दिसंबर, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (17005) 10 दिसंबर और रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (17006) 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।

चार ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ
झारसुगुड़ा यार्ड में चल रहे कार्य का असर कुछ ट्रेनों के परिचालन मार्ग पर भी पड़ेगा। आरा-दुर्ग एक्सप्रेस (13288) 28 नवंबर तथा 4 से 15 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन पर ही समाप्त होगी। वहीं, वापसी में दुर्ग-आरा एक्सप्रेस (13287) 29 नवंबर तथा 5 से 16 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन से ही प्रस्थान करेगी। इसी तरह, गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस (15028) 30 नवंबर, 6 दिसंबर तथा 8 से 15 दिसंबर तक हटिया स्टेशन तक ही जाएगी। जबकि संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15027) 1 और 7 दिसंबर तथा 9 से 16 दिसंबर तक हटिया स्टेशन से ही प्रारंभ होगी।

कोलकाता से खुलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव
दूसरी ओर, उत्तर रेलवे के सहारनपुर-अंबाला रेलखंड पर यमुनानगर जगाधरी स्टेशन में इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोलकाता से खुलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत 10 दिसंबर को ट्रेन संख्या 12325 कोलकाता-अंब अंदौरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 07:40 बजे के बजाय सुबह 09:40 बजे खुलेगी। वहीं, 12 दिसंबर को ट्रेन संख्या 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस दोपहर 12:10 बजे के स्थान पर दोपहर 15:10 बजे प्रस्थान करेगी। 


यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें
रेल प्रशासन ने ट्रेनों के परिचालन में किए गए बदलाव के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। साथ ही यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें स्टेशन पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
 

Tags - Cancelled TrainsTrain ScheduleIndian RailwaysJharsuguda YardDecember 2026