द फॉलोअप डेस्कः
गुमला शहर के हुसैन नगर में एक 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 37 वर्षीय मो. अफरोज पर आरोप लगा है कि उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद बच्ची गर्भवती हो गई। गुरुवार की शाम गुमला थाना की महिला पुलिस ने पीड़िता को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। जहां उसका मेडिकल जांच कराया गया। जिसमें पता चला कि पीड़िता पांच माह की गर्भवती भी है।

सात माह पहले की है घटना
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि लगभग सात महीने पहले पीड़िता घर में अकेली थी। तभी आरोपी उसके घर पहुंचा था और उसके साथ रेप किया। यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी दी। पीड़िता ने डर से यह बात किसी को नहीं बताई और आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

दिल्ली ले गया था छात्रा को
बताया जा रहा है कि आरोपित पीड़िता को घुमाने के लिए दिल्ली भी ले गया था। इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके लिए सामाजिक पंचायती भी हुआ था लेकिन उसमें समझौता नहीं हो पाया। थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।