logo

Ranchi : राजधानी में चाकूबाजी की घटना में 12 लोग जख्मी, पुलिस जांच में जुटी 

dhurwa.jpg

रांचीः
धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीटीओ में चाकूबाजी की घटना घटी है। जिसमें 12 लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को अस्पताल में एडमिड कराया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर कोई विवाद था। घटना आज सुबह की है। मारपीट दो पक्षों के बीच हुई है साथ ही चाकूबाजी भी की गई।


पुलिस कर रही पूछताछ 
जो जानकारी है उसे मुताबिक इस्राइल अंसारी और शाहिद अंसारी के बीच बहसबाजी हुई।  बहस इस कदर बढ़ गयी कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। दोनों पक्ष आपस में चचेरे भाई हैं। मारपीट के बाद चाकूबाजी की घटना हुई। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर रही है।