logo

24 घंटे में मिले कोरोना के 115 नये मरीज, सिर्फ कस्तूरबा आवासीय स्कूल में 49 छात्राएं संक्रमित 

CORONA9.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पिछले 24 घंटे में राज्य में अचानक ही कोरोना विस्फोट हुआ है। बढ़ता मामला डराने लगा है। राज्य भर में 115 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इस साल झारखंड में 1 दिन में सबसे अधिक कोरोना मरीज मिलने का रिकॉर्ड बन गया है। इससे पहले 23 अप्रैल को झारखंड में 1 दिन में कोरोना के 63 केस मिले थे। पिछले 24 घंटे में राज्यभर में हुए 7640 संदिग्धों के सैंपल टेस्ट में 115 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 76 केस मिले हैं। जिसमें ज्यादा संख्या कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की है। 49 छात्राएं संक्रमित हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग अब भी स्कूल में पैनी नजर बनाए हुए है। संभव है कि स्कूल में संक्रमित छात्राओं की संख्या बढ़ सकती है।

 


पूर्वी सिंहभूम में मिले सबसे अधिक मरीज 
राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 366 हो गई है। अन्य जिले जहां पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीज मिले हैं उसमें बोकारो में दो, देवघर में 6, गुमला में 2, हजारीबाग में 3, लातेहार में 6, सरायकेला में 2  संक्रमित मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 115 नए मामले कंफर्म होने के बाद संक्रमित की संख्या 366 हो गई है। राज्य में सबसे अधिक 129 मरीज पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में है।


रांची में 166 एक्टिव मरीज
रांची में कोरोना के 166 मामले एक्टिव हैं। संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन में अबतक बाहर से आने वाले लोगों की जांच नहीं की जा रही है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT