logo

गुमला : सदर अस्पताल परिसर में 108 एम्बुलेंस कर्मियों का धरना, स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित

ambulance2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
गुमला स्वास्थ्य विभाग में संचालित 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर सहित अन्य कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने बताया कि सम्मान एजेंसी के द्वारा 108 एम्बुलेंस का संचालन हो रहा है, लेकिन एजेंसी ना तो उनके हितों का ख्याल रखती है, ना ही एम्बुलेंस की स्थिति को सही रखती है। उन्होंने कहा कि उनकी सेवा के अनुरूप उन्हें मान-सम्मान भी नहीं मिल रहा है। धरना पर बैठकर उन्होंने सरकार तक अपनी विभिन्न मांगों को पहुंचाने की बात कही है। धरने पर बैठे कर्मियों से खास बातचीत के दौरान यह सामने आया कि इनके हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था को सही रूप से संचालित करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।



 

Tags - Gumla News Gumla News updates Latest Gumla News Gumla Ambulance 108 news 108 Ambulance News Gumla gumla News Updates Gumla News Gumla News Updates latest Gumla News updates gumla News updates latest Gumla News Gumla Updates in hindi