logo

बोनस नहीं मिलने से नाराज ठेका कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, टाटानगर रेलवे स्टेशन पर फैली गंदगी

TATA2.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुरः 

टाटानगर स्टेशन में सफाई कार्य करने वाले 105 ठेका कर्मी हड़ताल पर चले गये हैं। बता दें कि सफाई कर्मियों की बोनस सहित कई अन्य मांगे हैं। ठेका कर्मी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। आखिरकार नाराज ठेका कर्मी मांग पूरा नहीं होने पर हड़ताल में चले गये। इस कराण स्टेशन में काफी गंदगी फैल गयी है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यत्रियों को बहुत परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि स्टेशन प्रबंधक ने कॉलोनियों में काम करने वाले लोगों को फिलहाल स्टेशन की जिम्मेदारी दी है।

 
 

10 सफाई कर्मियों के भरोसे चल रहा टाटानगर रेलवे स्टेशन
आपको बता दें कि टाटानगर रेलवे स्टेशन में जीएसआईएस एजेंसी के द्वारा साफ- सफाई का कार्य होता है। एजेंसी के द्वारा 105 ठेका कर्मियों को तीनों शिफ्ट में लगाया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ माह पहले ही एजेंसी का टेंडर अवधि खत्म हो गया था। फिलहाल कुछ दिन से कॉन्ट्रैक्ट पर काम चल रहा था। अभी कुल रेलवे कॉलोनियों के 10 सफाई कार्मियों से पूरे रेलवे स्टेशन का काम लिया जा रहा है। ठेका कर्मियों के हड़ताल पर जाने से टाटानगर से लेकर चक्रधरपुर मंडल और दक्षिण पूर्व रेलवे जोन मुख्यालय तक हड़कंप मच गया है। उधर रेलवे आधिकारी ठेका कर्मियों से लगातार बात कर रहे हैं।