logo

मेले में चाट खाने से 100 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में आई मरीजों की बाढ़

KOKK.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
धनबाद जिले में मेले में चाट खाने से 100 लोग बीमार हो गए जिसके बाद सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बलियापुर थाना क्षेत्र के करमाटाड़ में चरक पूजा के दौरान मेला लगा था। लोग मेला घूमने गए थे। तभी वहां लगे चाट, फूचका, चाउमीन खाने लगे। यह सब खाने के बाद लोगों की तबीयत अचानक खराब होने लगी। एक-एक कर कई लोगों को उल्टी और चक्कर आने लगे। धीरे-धीरे मेला घूमने पहुंचे बच्चे और बड़े बुजुर्ग सब की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद सभी मरीजों को धनबाद के सरकारी अस्पताल SNMMCH में भर्ती कराया गया। बुधवार को अस्पातल का इमरजेंसी वार्ड देखते ही देखते भर गया। चारों ओर मरीज ही मरीज थे।

 

मरीजों में छोटे बच्चों से लेकर  बुजुर्ग तक शामिल थे। पूरे हॉस्पिटल में अफरा-तफरी का माहौल था। जब बेड की कमी पड़ गई तो डॉक्टर ने फर्श पर ही मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया। किसी को इंजेक्शन लगाया जा रहा था तो किसी को स्लाइन चढ़ाया जा रहा था। कई लोग तो अपने परिजनों काश लाइन की बोतल हाथ में ही पकड़ कर खड़े थे। छोटे-छोटे बच्चों को परिजन अपनी गोद में लिए इलाज करवा रहे थे। परिजनों ने बताया कि मेले में लगे चाट चाउमीन के ठेले पर बेचे जा रहे चाट खाने के बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ी है। सभी को फूड पॉइजनिंग हुआ है। 1, 2 मरीजों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जा रहा है  कि कल अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की  संख्या करीब 100 के आस-पास थी।