logo

10 लोग धनबाद से गिरफ्तार, अवैध लॉटरी कारोबार का चल रहा था गोरखधंधा

तदूीब.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के अनुग्रह नगर में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक अवैध लॉटरी कारोबार का संचालन किया जा रहा था। देर रात धनसार और बैंक मोड़ पुलिस ने कारवाई करते हुए संचालित अवैध लॉटरी के धंधेबाजो को गिरफ्तार किया है। धनसार थाना प्रभारी राज- देव सिंह ने बताया कि अवैध लॉटरी गिरोह पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कार्रवाई में तीन बाइक भी जब्त किया है। इसके साथ ही 10 मोबाइल और नगद 14460 रुपए के विभिन्न नाम से 900 नकली लॉटरी का टिकट बरामद किया गया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि धनबाद में नकली बंगाल लॉटरी का कारोबार से जोरसोर चल रहा है। इस धंधे का मुख्य सरगना समीर बताया जा रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N