logo

दुमका : कांवरियों से भरी ऑटो पलटने से 1 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल 

कांवरियों से भरी ऑटो पलटने से 1 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल 

दुमकाः -
भगवान शिव की पूजा अर्चना  के लिए पहुंचे कांवरियों में उस वक्त मातम छा गया, जब एक ऑटो के पलटने से एक कांवरिया की मौत  हो गयी। वहीं इस हादसे पांच कांवरिया जख्मी हो गए। देवघर दुमका मुख्य मार्ग दुधानी गांव के पास ये हादसा हुआ है। सभी घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। कांवरियों से भरी ऑटो पलटने से एक की मौत हो गयी और पांच लोग जख्मी हुए हैं। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि देवघर दुमका मुख्य मार्ग दुधानी गांव के पास अचानक कांवरियों से भरी एक ऑटो बेकाबू होकर पलट गयी। इस हादसे में एक कांवरिया की मौत  हो गयी। मृतक का नाम अमन पासवान उम्र 18 वर्ष है। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में सभी कांवरिया धनबाद जिला के रहने वाले हैं।


घायलों का इलाज चल रहा 
बता दें कि सभी कांवरिया बिहार के सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना करने आए थे। देवघर में जलार्पण करने के बाद ऑटो में सवार होकर सभी दुमका के बासुकीनाथ धाम में पूजा करने के लिए आ रहे थे। इसी क्रम में दुधानी गांव के पास अचानक ऑटो आमंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी, जिसमें एक कांवरिया की मौत मौके पर ही हो गई और अन्य 5 कांवरिया घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। सभी घायल कांवरियों का इलाज सीएचसी जरमुंडी में चल रहा है।