logo

युवा कांग्रेस ने लॉन्च किया हर घर खटाखट कार्यक्रम, गुलाम अहमद मीर ने बताया इसका उद्देश्य 

CONG24.jpg

रांची 

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की ओऱ से आज हर घर खटाखट कार्यक्रम लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी  गुलाम अहमद मीर साहब, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी इशिता सेढ़ा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, राँची महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सन्नी उपस्थिति हुए। 


हर घर खटाखट कार्यक्रम लॉन्च के पश्चात प्रभारी गुलाम अहमद मीर साहब ने अपने संबोधन में कहा की आप सभी लोग झारखंड सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड में घर घर तक पहुंचायेंगे। लोगों को बताएं कि हमारी सरकार ने 5 वर्षों में कितनी जनकल्याणकारी योजनाएं लाई। इसका लाभ झारखंड की जनता को मिला। 


वहीं प्रदेश अध्यक्ष  राजेश ठाकुर ने भी युवा कांग्रेस के द्वारा लॉन्च की गई इस कार्यक्रम की सराहना की। कहा, आगमी विधानसभा चुनाव में इसका लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी लोग को मिल सके, इसके लिए झारखंड युवा कांग्रेस को प्रयास करना है। सभी लोग घर-घर जाकर इसकी जानकारी देंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस के सभी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सभी प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आदि लोग उपस्थित हुए।


 

Tags - Youth Congress khatakhatJharkhand News