logo

झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसाइटी का शपथ ग्रहण, यहां देखें नये पदाधिकारियों की सूची  

VTIWARI.jpg

रांची
झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसाइटी के गठन के अवसर पर रांची स्थित होटल चाणक्य बीएनआर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में झारखंड की विभिन्न क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं से जुड़े कलाकारों ने सोसाइटी की केंद्रीय और जिला समितियों के पदाधिकारियों व सदस्यों के रूप में शपथ ली।
संगठन के विस्तार के तहत केंद्रीय और जिला स्तर पर पदों पर मनोनयन किया गया। पद्मश्री महावीर नायक और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की सहित कई गणमान्य कलाकारों की गरिमामयी उपस्थिति में खोरठा के प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक दिनेश दिनमणि को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अंतर्गत खोरठा विभाग का संरक्षक बनाया गया। वहीं, खोरठा गीतकार विनय तिवारी को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल खोरठा विभाग का अध्यक्ष और अभिनेता अमन राठौर को सचिव नियुक्त किया गया।


सोसाइटी की केंद्रीय कमिटी में नागपुरी के प्रसिद्ध गायक पवन कुमार राय को अध्यक्ष, अनिता बाड़ा, आलोक राज, राजू केरकेट्टा और ज्योति मिंज को उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिव पद की जिम्मेदारी रमन गुप्ता, मोनू राज, पंकज राय और सत्या महतो को सौंपी गई। खोरठा विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि जेआरएएस का उद्देश्य राज्य के कलाकारों को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता और वाणिज्यिक मनोरंजन के प्रभाव में पारंपरिक लोक कलाएं हाशिए पर चली गई हैं, जिन्हें फिर से जीवंत करने की जरूरत है।
उन्होंने झारखंडी नृत्य, गीत-संगीत, झूमर, नाटक और चित्रकला को संरक्षित और प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में दशरथ हांसदा, वर्षा ऋतु, मनोज शहरी, बुबई, सतीश दास, देव कुमार, बिक्रम रवानी, अभिषेक कुमार, युवा नेता संतोष पांडेय, रूपेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest