रांची
वेदांत शोध केंद्र के 26वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बता दें कि वेदांत शोध केन्द्र पिछले 25 वर्षों से ज्यादा समय से वेदांत के प्रचार-प्रसार में लगा हुआ है। युवा वर्ग में इसका प्रचार-प्रसार हो, इस विचार-बिंदु को ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ वर्षों से युवा लोगों के बीच में लेख प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता रहा है। इस साल प्रतियोगिता का विषय “मानस के राम” रखा गया है। ये आयोजन IMA हॉल कर्मटोली चौक, रांची में 22 अगस्त पूर्वाह्न से लेकर 24 अगस्त अपराह्न तक चलेगा। इस वर्ष में गोष्ठी का जो विषय है, वह “वेदांत एवं योग” है।

इस विषय पर अपना मंतव्य प्रकट करने के लिए बाहर से निम्नलिखित विद्वान आ रहे हैं-
प्रो. एन. एन. चक्रवर्ती, Indian Council of Philosophical Research, New Delhi
प्रो. ऋषिकान्त पाण्डेय, HOD (Philosophy), Univ. of Allahabad, प्रयागराज
प्रो. सुशिन दुबे, HOD, Dept. of Yoga, Nalanda University
प्रो. आर. के. त्रिपाठी, HOD (संस्कृत), वेदांत विभाग, संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
प्रो. पूनम सिंह, President, बिहार दर्शन परिषद / Ex HOD (Philosophy), PU
प्रो. ज्योत्सना श्रीवास्तव, HOD (Philosophy) (Retd.), महिला विद्यालय, BHU, वाराणसी
इस गोष्ठी के प्रधान अतिथि प्रो. (डॉ.) एन. एन. चक्रवर्ती रहेंगे, जो Indian Council of Philosophical Research के अध्यक्ष हैं और Presidency University, Kolkata के कुलपति हैं।
.jpeg)
स्थानीय विद्वान भी इसमें भाग लेंगे
बताया गया है कि आयोजन में अन्य महानुभाव भी रहे हैं, सभी लब्ध प्रतिष्ठित एवं वैदुष्य के प्रतिमूर्ति हैं। स्थानीय विद्वान भी इसमें भाग लेंगे। युवा लोगों के बीच में जिनका लेख उत्तम एवं पारितोषिक योग्य समझा जाएगा, वे भी इसमें भाग लेंगे। समापन दिवस 24 अगस्त को Indian Council of Philosophical Research के सचिव आचार्य (प्रो.) सच्चिदानंद मिश्र प्रधान अतिथि के रूप में रहेंगे। जो लोग इस अधिवेशन में भाग लेना या इसमें उपस्थित रहना चाहते हैं, वे लाला लक्ष्मी लाल (9431089460), रश्मि दयाल (7903657146) या सुनीता मेहता (6207794597) से संपर्क कर सकते हैं। (डॉ. एच. पी. नारायण), अध्यक्ष, वेदांत शोध केन्द्र, रांची।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo