logo

Ranchi : चुटिया में शख्स की पत्थर से कूचकर हत्या, ट्रेन में बादाम बेचता था मृतक 

shav5.jpg

रांचीः
चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड तेल डिपो के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को देखकर लग रहा है जैसे पत्थर से कुचकर उसकी  हत्या कर दी गई है। घटना बुधवार की है। मृतक का नाम सिंगेश्वर तांती बताया जा रहा है। वह चुटिया के सांई कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। सिंगेश्वर ट्रेन में बादाम बेचता था। बताया जा रहा है कि रात में घर लौटने के क्रम में हत्या हुई है। 


सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे 
सिंगेश्वर तांती मूल रूप से बिहार के जमुई जिला का रहने वाला है। जहां घटना को अंजाम दिया गया है वहां से थाना  महज 300 मीटर की दूरी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। लूटपाट में हत्या की आशंका जताई जा रहा है। चुटिया थाने की पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।