रांची
ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (All India Professionals Congress) के झारखंड प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल (Aditya Vikram Jaiswal) की अगुवाई में आज प्रेस क्लब, रांची में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग- ए जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) पर विशेष पुस्तक पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश (Keshav Mahto Kamlesh), प्रदेश मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव (Lal Kishor Nath Shahdeo), शशि भूषण राय (Shashi Bhushan Rai), सोशल मीडिया चेयरमैन गजेंद्र सिंह (Gajendra Singh), सूर्यकांत शुक्ला (Suryakant Shukla) और जया जायसवाल (Jaya Jaiswal) उपस्थित हुए।

पुस्तक के विभिन्न अंशों को पढ़ा गया
मौके पर सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुस्तक के विभिन्न अंशों को पढ़ा गया। इस दौरान सोनिया गांधी के जीवन, उनके व्यक्तिगत अनुभवों, संघर्षों, विचारों और उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक यात्रा पर विस्तार से चर्चा की गई। पुस्तक में बताए गए कई भावनात्मक प्रसंगों और उनके जीवन से जुड़े अनुभवों को भी साझा किया गया।

अनुभवों, त्याग, संघर्ष और प्रेम की कहानी
इस अवसर पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस, झारखंड के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि सोनिया गांधी की यह पुस्तक उनके जीवन के अनुभवों, त्याग, संघर्ष और प्रेम की कहानी है। यह पुस्तक उनके व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ देश की राजनीतिक और सामाजिक यात्रा के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को भी सामने लाती है। पुस्तक को पढ़कर उनके जीवन और विचारों को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है।
केशव महतो कमलेश ने संबोधित किया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन भारतीय लोकतंत्र, सामाजिक एकता और संविधान के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पुस्तक के माध्यम से लोगों को उनके जीवन के कई ऐसे पहलुओं के बारे में जानने का अवसर मिलता है, जिनसे आमतौर पर लोग परिचित नहीं हैं। उनके जीवन के अनुभव और विचार समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

इन्होंने किया पुस्तक पाठ
लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पुस्तक पाठ जैसे कार्यक्रम समाज में पढ़ने और लिखने की रुचि को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को अपने विचार रखने और दूसरों के विचारों को समझने का अवसर मिलता है। यह पुस्तक मानवीय भावनाओं, रिश्तों, प्रेम और जीवन के अनुभवों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रचना है। पुस्तक पाठ करने वालों में डॉ. रीमा खलखो, डॉ. सिद्धार्थ, उत्कर्ष मिश्रा, प्रिया थॉमसॉम और एलेन एंड्रू आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस नेता राजू राम, प्रभात अग्रवाल, सरवर पॉल, डॉ. सिद्धार्थ, अनिल सिंह, गौरव आनंद, राहुल रे, आसिफ जियाउल और समुद्र गुप्त शामिल हुए।
.jpeg)