द फॉलोअप डेस्क
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने देशभर में चल रहे ईडी की कार्रवाई को लेकर BJP पर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम हेमंत का नाम लेकर BJP पर तंज कसा है। संजय राउत ने कहा है कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के सभी शीर्ष नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। हेमंत सोरेन (Hemant Soren) और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर वे दोनों BJP के साथ गठबंधन बनाने का फैसला करते हैं, तो पूरा मामला सुलझ जाएगा।''

पूरा देश उनके साथ खड़ा है
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान राउत ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं पर दबाव है। चाहे वे महाराष्ट्र, झारखंड या दिल्ली से हों। हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर वे दोनों भाजपा के साथ गठबंधन बनाने का फैसला करते हैं, तो पूरा मामला सुलझ जाएगा।'' राउत ने कहा कि हमारे महाराष्ट्र के अजित पवार और खुद मुख्यमंत्री ये दावा करते थे कि उन्होंने 70 करोड़ का घोटाला किया है। दावा करने के 24 घंटे के अंदर वो बीजेपी में शामिल हो जाते है जिसके बाद उनके खिलाफ खुली सभी फाइल बंद हो जाती है। जिन्हें जेल में डालने की बात हो रही थी अब वह राज्य के मंत्री हैं। क्या देश ऐसे चलती है? पूरा देश हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है।
VIDEO | "There is pressure on all top leaders of INDIA alliance, whether they are from Maharashtra, Jharkhand, or Delhi. Hemant Soren and Arvind Kejriwal are being tortured. If both of them decide to form an alliance with the BJP, the whole matter will be resolved," says Shiv… pic.twitter.com/VsToTGKP3i
— Press Trust of India (@PTI_News) January 4, 2024

7 समन के बाद भी ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे सीएम हेमंत
गौरतलब है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर दो मामले चल रहे हैं। पहला अवैध खनन लीज पट्टा मामला और दूसरा अवैध जमीन घोटाला मामला। जमीन घोटाले मामले में हेमंत सोरेन को ईडी पूछताछ के लिए 7 बार समन कर चुकी है। लेकिन 6 समन के बाद भी हेमंत सोरेन ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे। इसके बाद ईडी ने सीएम को एक पत्र लिखा। जिसमें ईडी ने CM से खुद ही तारीख और जगह तय करने को कहा था। साथ ही यह भी कहा था कि सीएम द्वारा तय किए गए तारीख पर ईडी के अधिकारी जाकर उनसे पूछताछ कर लेंगे। जिसका जवाब सीएम ने पत्र से जरिए भिजवाया था। जिसमें लिखा है कि वह जांच में एजेंसी का सहयोग करेंगे लेकिन पहले उन्हें स्पष्ट किया जाए कि आखिर एजेंसी उन्हें किसलिए बुला रही है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\