द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत तेलोनारी गांव में बीते कल को मानवता और संवेदनशीलता की एक प्रेरक मिसाल देखने को मिली। कड़ाके की ठंड के बीच सलूजा स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीएसआर कार्यक्रम के तहत कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ठंड से जूझ रहे गरीब, असहाय और बुजुर्ग ग्रामीणों को राहत पहुंचाना था। कंपनी के इस प्रयास ने यह साबित कर दिया कि सामाजिक जिम्मेदारी केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि पीड़ा को समझने और उसे कम करने का सच्चा माध्यम है।
कार्यक्रम का आयोजन तेलोनारी के मुखिया के विशेष सहयोग से किया गया, जिससे गांव के जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच सकी। कंबल पाकर बुजुर्गों और महिलाओं की आंखों में संतोष और राहत साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने सलूजा स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न सिर्फ ठंड से बचाव का साधन बना, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और करुणा का संदेश भी दे गया।