द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग जिले के बरही की रहने वाली होनहार क्रिकेटर नंदनी कुमारी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खेल जगत में जिले का मान बढ़ाया है। बीसीसीआई ने नंदनी का चयन अंडर-15 महिला झारखंड टीम में किया है। वे आगामी 2 जनवरी से 10 जनवरी तक विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाले 'BCCI अंडर-15 महिला वनडे टूर्नामेंट' में झारखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। नंदनी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।.jpeg)
इसकी जानकारी हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है और अपनी खुशी जाहिर करते हुए नंदनी को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने लिखा "बरही (हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र) की होनहार बेटी नंदनी कुमारी का अंडर-15 महिला झारखंड टीम में चयन होना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। नंदनी कुमारी आगामी BCCI अंडर-15 महिला वनडे टूर्नामेंट, जो 2 जनवरी से 10 जनवरी तक विशाखापत्तनम में आयोजित होगा, में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।".jpg)
उन्होंने आगे लिखा "मैं नंदनी को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हजारीबाग और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।"