logo

राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, जानिए अपना नया रूट

presidentt.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 29 दिसंबर को जमशेदपुर और आदित्यपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति का पहला कार्यक्रम जमशेदपुर के करनडीह स्थित देशोम जाहेरथान और दूसरा कार्यक्रम आदित्यपुर के एनआईटी में होना है। ऐसे में राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था में भी कई बदलाव किये गये है। 
इसके मद्देनजर 29 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से दिशोम जाहेरथान, करनडीह होते हुए परिसदन और खरकई गोलचक्कर तक के रास्ते पर ऑटो, बस और अन्य व्यवसायिक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

मालवाहक वाहनों पर पूरी रोक
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए 29 दिसंबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक पूरे जमशेदपुर शहर में ट्रक, ट्रेलर और डंपर जैसे सभी मालवाहक वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी जरूरी सेवाएं पुलिस की निगरानी में चलती रहेंगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

वैकल्पिक रास्ते (डाइवर्जन)
आम लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने दूसरे रास्ते तय किए हैं, जो इस प्रकार है :

  • मानगो से सरायकेला, पोटका और चाईबासा जाने वाले वाहन अब मेरिन ड्राइव होकर आदित्यपुर-गम्हरिया के रास्ते जायेंगे।
  • पोटका, हाता और ओडिशा से मानगो बस स्टैंड आने वाले वाहन सरायकेला, कांड्रा, गम्हरिया और मेरिन ड्राइव होकर शहर में प्रवेश करेंगे।
  • कदमा, बिष्टुपुर, मानगो और साकची से रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन आरडी टाटा गोलचक्कर, सुनसुनिया गेट, बर्मामाइंस गोलचक्कर, टीआरएफ मोड़ और स्टार टॉकीज के रास्ते स्टेशन पहुंचेंगे।
  • आपात स्थिति में सुंदरनगर-करनडीह से साकची आने वाले वाहन एलबीएसएम कॉलेज, घाघीडीह जेल, लाल बिल्डिंग चौक, डीबी चौक, बाटा चौक और जुगसलाई फाटक चौक से आ-जा सकेंगे।
  • मानगो और साकची से घाटशिला व मुसाबनी जाने वाले वाहन डिमना रोड का उपयोग करेंगे।
Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news jamshedpur news jamshedpur khabar jamshedpur update president news president khabar president latest news