logo

खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के 3 सदस्यों को अरेस्ट किया, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई 

POLICE003.jpg

रांची 
खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के 3 सक्रिय सदस्यों को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर जंगल से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों में कुख्यात प्रशांत कुमार उर्फ डब्लू, कमलेश गोप उर्फ लंबू और राम दयाल सिंह उर्फ करम दयाल सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, PLFI के 14 पर्चे और चार मोबाइल बरामद किए हैं।
डीएसपी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रशांत कुमार कामडारा थाना क्षेत्र के कुली गांव का निवासी है, कमलेश गोप बकसपुर के किनुटोली से है, और राम दयाल सिंह बड़का रेगरे गांव का रहने वाला है। प्रशांत हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था, लेकिन वह फिर से नक्सली गतिविधियों में संलिप्त हो गया।


पुलिस को एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI के कुछ नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से बकसपुर जंगल में इकट्ठा हुए हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने छापेमारी कर तीनों नक्सलियों को धर दबोचा।
इस अभियान में डीएसपी के साथ पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, जरियागढ़ थाना प्रभारी राजू कुमार, रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल, कमडारा थाना प्रभारी शशि कुमार, एसआई नीरज कुमार और मनीष कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को गिरफ्तार किया और उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

Tags - PLFI Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News Jharkhand live Breaking